फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पुलिस के हाथ में नहीं है बंदूक और डंडा, इनके काम को जानकर आप भी करेंगे सलाम

Tue, 31 Mar 2020 12:16 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • सोमवार को इन मेस के जरिए करीब 30 हजार पैकैट पुलिस ने तैयार कर बांटे
  • सीएम के निर्देश पर सभी थानों में हजारों लोगों की मदद से पुलिस तैयार कर रही भोजन
विज्ञापन
खाना पैक करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइंस व थानों की मेस को भी लॉकडाउन में फंसे गरीबों और भूखे राहगीरों के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद में भी सोमवार को जनपद के सभी थानों और पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों के साथ ही इन गरीबों के लिए भी भोजन तैयार किया गया।
विज्ञापन


भोजन तैयार होने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने पूरे मन से भोजन के पैकेट तैयार किया। जिसे थानेदार और चौकी इंचार्ज अपनी गाड़ियों में रखकर इलाके के लोगों तक पहुंचा रहे हैं। सोमवार को पहले दिन करीब 30 हजार भोजन के पैकेट इन मेसों से तैयार हुए। अकेले क्राइम ब्रांच और गोरखनाथ थाने की पुलिस ने करीब तीन हजार पैकेट तैयार कर घूम घूम कर बांटा।

वहीं राजघाट पुलिस ने सोमवार को सात सौ पैकेट तैयार कराया और राहगीरों, कैंप में रहने वाले लोगों, सड़क किनारे झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को बंटवाया। वहीं कैंट में दो सौ, रामगढ़ताल में तीन सौ, चिलुआताल में चार सौ, कोतवाली में तीन सौ, तिवारीपुर में पांच सौ, उरूवा में पांच सौ पैकेट तैयार किए गए।
विज्ञापन


इसी तरह सभी थानों की पुलिस भी अपने अपने मेस में सैकड़ों लोगों के लिए भोजन के पैकेट तैयार किया। इसी प्रकार पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों के अलावा करीब दस हजार पैकेट तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इनकी मिल रही मदद

गोरखनाथ इलाके के डॉ अजय पति त्रिपाठी, डॉ नरेंद्र राय, अंकित सिंह, राजेश तुलस्यान, रवि अग्रवाल, डॉ आरषी सिन्हा,डॉ एन त्रिगुण, आरपी सिंह, कमल खिराज, ललित आनंद, सलब जैन, प्रशांत, राजीव, संतोष , खंमचंद हासवानी समेत सैकड़ों लोग पुलिस की मदद कर रहे हैं। ये लोग अपने अपने क्षमता के हिसाब से अनाज, सब्जी, बिस्किट आदि मुहैया करा रहे हैं। इसी प्रकार सभी थानों में स्थानीय लोग पुलिस के सहभागी बन रहे हैं।

शस्त्र व बाडी प्रोटेक्टर की जगह खाने के पैकेट और बर्तन ने ली
पुलिस अधिकारियों व थानेदारों की गाड़ियों में इस समय शस्त्र और बॉडी प्रोटेक्टर की जगह खाने के पैकेट और बर्तनों ने ले ली है। पुलिस वालों के हाथों में लाठियों की जगह राहत सामग्री ने ले ली है। डीआईजी राजेश डी मोदक, एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ, एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, एसनी नार्थ अरविंद पांडेय, एसपी क्राइम अशोक वर्मा, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह सहित तमाम अधिकारी राहत सामग्री बांट रहे हैं। 

पुलिस वाले ड्यूटी के साथ ही जहां जरूरत मंद दिख रहे हैं वहां गाड़ियों से निकाल कर सामग्री दे रहे हैं। पुलिस वालों का खास ध्यान बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, रैन बसेरे, झोपड़ियों में रहने वाले लोग, बाहर से आए लोगों के कैंप, राहगीर और पंचायत भवनों में रह रहे लोगों पर है।

एडीजी कार्यालय में भी बन रहा भोजन
एडीजी कार्यालय में भी सोमवार से मेस शुरू कर दिया गया है। एडीजी दावा शेरपा ने अपने खुद के फंड से यह व्यवस्था शुरू कराई है। इस मेस से यहां काम करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों को भी खाने के पैकेट दिए जाएंगे। एडीजी कार्यालय के लोगों को बार बार चाय, नाश्ते और भोजने के लिए बाहर जाना पड़ रहा था। जिससे इस समय काम भी बाधित हो रहा था। जिस वजह से एडीजी ने अब मेस की व्यवस्था शुरू करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें