फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सोशल मीडिया पर युवक ने पत्नी के लिए मांगी मदद, सिपाही ने किया महादान

Sat, 22 May 2021 06:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

महिला के ऑपरेशन के दौरान पड़ी थी खून की जरूरत, पति ने सोशल मीडिया पर मांगी थी मदद
विज्ञापन
महादान करता सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीज को खून नहीं मिल रहा था। परेशान घरवाले इधर-उधर भटक रहे थे मगर कहीं इंतजाम ना होने पर सोशल मीडिया पर सहारा लिया। उसे पढ़ते ही पीआरबी में तैनात सिपाही शिवाम्बुज कुमार पटेल ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और अस्पताल पहुंचकर महादान किया। शनिवार को इसकी जानकारी होते ही सिपाही की हर ओर तारीफ होने लगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य के रहने वाले रतन कुमार रात की पत्नी का गोरखपुर शहर के डॉक्टर अभिजीत सरकारी के वहां शुक्रवार की रात ऑपरेशन चल रहा था। इस बीच डॉक्टर ने रतन से तत्काल ब्लड का इंतेजाम करने को कह दिया। चूंकि गोरखपुर में उनका कोई परिचित नहीं था, ऐसे में वह काफी परेशान हो गए।

इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर लोगों से ब्लड के लिए मदद की गुहार लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने पोस्ट को शेयर करना शुरू कर दिया और इस बीच गोरखपुर डायल 112 पीआरवी 3882 नंबर के कांस्टेलब शिवाम्बुज कुमार पटेल की नजर पोस्ट पर पड़ी।
विज्ञापन


शिवाम्बुज ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी और बिना देर किए ब्लड देने पहुंच गए। गंभीर हाल में महिला को वक्त रहते ब्लड चढ़ने लगा और उसकी जान बच गई। महिला के पति रतन कुमार और उनके परिवार के लोगों ने मदद करने वाले सिपाही शिवाम्बुज कुमार पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें