फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में सड़क पर थूकना पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे वसूला जुर्माना

Tue, 21 Apr 2020 02:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
मास्क न लगाने पर पुलिस ने लोगों को सबक सिखाया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवां और सोनौली में लॉकडाउन के अनुपालन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क दिखी। नगर के जनता चौक अस्पताल चौराहा और सोनौली के टेंपो स्टैंड पर बिना मास्क के सड़कों पर दिख रहे लोगों का ई चालान किया गया।

विज्ञापन


सड़क पर थूकने के कारण कुछ लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। इसके साथ ही बाइक पर पति के मास्क लगाने और पत्नी को नहीं लगाने पर भी चालान किया गया। बिना मास्क के पैदल घूम रहे लोगों को चेतावनी दी गई।

दरअसल, मंगलवार की सुबह लॉकडाउन के आदेश के अनुपालन के क्रम में नौतनवां सोनौली पुलिस की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

यहां की गई जांच

एसडीएम नौतनवां जसधीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के गांधी चौक, जनता चौक, अस्पताल चौराहा, सोनौली के टेंपो स्टैंड पर वाहन चेकिंग किया गया।

12 लोगों की बाइक का ई-चालान किया गया और बिना मास्क के पैदल सड़कों पर दिखे लोगों को चेतावनी दी गई। सड़क पर थूकने पर कुछ लोगों को जुर्माना लगाने के साथ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

एसडीएम ने बताया कि पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से लॉडाउन का अनुपालन करने को कहा गया है। अनावश्यक सड़क पर बिना मास्क के घूम रहे 12 वाहनों का ई चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें