इसी फोटो से पकड़ी गई सीतांजली।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद पुलिस ने रामानंद के पिता रामप्रीत विश्वकर्मा की तहरीर पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर जांच की और हत्या का खुलासा किया। खुलासे के बाद घरवाले भी हैरान है। एसएसपी ने टीम में शामिल एसओ मदन मोहन मिश्रा, उप निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी आलोक राय और उनकी टीम को इनाम दिया।
ये है पूरा मामला
गोरखपुर जिले में गीडा थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में दुबई से कमाकर लौटे रामानंद विश्वकर्मा का शव सात अप्रैल को पोखरे में मिला था। पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या का सामने आ गया। जांच में पता चला कि रामानंद विश्वकर्मा की पत्नी सीतांजली ने प्रेमी साफ्टवेयर इंजीनियर बृजमोहन विश्वकर्मा और उसके दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर की थी। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया।
जांच में पता चला कि सीतांजली ने घरवालों के खाने में नींद की गोली मिलाकर देने के बाद प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर हत्या कर शव को पोखरे में फेंका था। हत्या में शामिल अभिषेक चौहान फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।