फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : धर्मांतरण करवाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 09 May 2023 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के गिरधरपुर में धर्मांतरण करवाने के आरोपी गिरधरपुर निवासी युवक सुभाष चंद्र राना को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने एवं धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उससे पूछताछ करके पुलिस धर्मांतरण में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता रतनसेन सिंह ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरधरपुर निवासी सुभाष चंद्र राना हिंदू धर्म के लोगों को लालच देकर, बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म ग्रहण करा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धार्मिक पुस्तकें भी बरामद हुईं। पुलिस ने सुभाष चंद्र राना को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले की छानबीन के लिए पुलिस गांव में पहुंची तो लोगों ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से यह काम कर रहा है। वह लोगों को लालच देकर, उन्हें बहला फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने पर मजबूर करता है। इसके बदले में वह लोगों को 30 से 50 हजार रुपये भी देता है। बिना किसी डिग्री के कैंसर, फालीस, पेट दर्द एवं अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में कोई द्रव्य पिलाकर लोगों का विश्वास जुटाता था। फिर षड्यंत्र रचकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराता था। उसके प्रभाव में आकर तीस से अधिक लोग धर्म बदल चुके हैं। पुलिस इस प्रकरण में लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें