फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो समुदाय में मारपीट-पत्थरबाजी में 19 नामजद व अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट इलाके के चेचुवापार में बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर रविवार को दो समुदाय के बीच मारपीट, पथराव के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। हल्का दरोगा की तहरीर पर सोमवार को दोनों पक्षों से कुल 19 नामजद और 15 अज्ञात पर बलवा, मारपीट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

दरोगा तनवीर अहमद खां ने दिए तहरीर में लिखा है कि वह रविवार को गश्त में थे। इस दौरान डायल 112 की पीआरवी 3875 से सूचना मिली कि चेचुवापार गांव में दो संप्रदाय के लोगों के बीच पत्थरबाजी हो रही है। इसके बाद फोर्स के साथ चेचुवापार गांव में पहुंच गई। पुलिस के द्वारा लाउडस्पीकर से मामले को शांत करने के बार बार कहने के बाद भी दोनों संप्रदाय के लोग नहीं माने, इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया।
दरोगा ने बताया कि मामला बरात में डांस को लेकर था। जिसमें चेचुवापार गांव से संतकबीरनगर जिले के महुली गायघाट बरात गई थी। वहीं डीजे पर डांस को लेकर सत्यपाल सिंह और मेहताब में मारपीट हो गई थी, वहां बरातियों ने मामला शांत कराया फिर रविवार को गांव में दोनों संप्रदाय के लोग एक दूसरे से भिड़ गए थे। पुलिस ने चेचुवापार निवासी सत्यपाल सिंह, ध्रुव विश्वकर्मा, विकास यादव, सुरेश प्रताप सिंह, अंगद विजय, रघुवीर, आकाश मोनू और दूसरे पक्ष के मेबताब, जावेद अख्तर, आफताब आलम, अफजल जावेद, सोनू, सद्दाम, मुशर्रफ, मेराज, असद सहित 15 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें