फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 10 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Wed, 10 Jan 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने मंगलवार को जालसाजी के आरोप में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि कैंट क्षेत्र के दाउदपुर निवासी गौरव कुमार तिवारी पुत्र प्रदीप तिवारी पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर पैसों की धोखाधड़ी करने के संबंध में गोरखनाथ पुलिस दो दिसंबर 2022 को केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उस पर लखनऊ व गोरखपुर के अन्य थानों में चार केस दर्ज है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें