फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनआईईपीवीडी के जनरल काउंसिल के सदस्य बने डाॅ. वाई सिंह

Wed, 10 Jan 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. वाई सिंह को नेशनल इंस्टीट्यूट फार एंपावरमेंट ऑफ पर्संस विद विजुअली डिसेबिलिटीज (एनआईईपीवीडी) देहरादून के जनरल काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। यह काउंसिल नेत्र से संबंधित दिव्यांगों के उपचार व पुनर्वास के लिए योजनाएं बनाती है।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्क्रीनिंग कमेटी ने डाॅ. वाई सिंह को इस काउंसिल का सदस्य बनाया है। डॉ. वाई सिंह ने कहा कि नेत्र दिव्यांगों के लिए बनने वाली योजनाओं में अब पूर्वी उत्तर प्रदेश की समस्याओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। मेयर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें