फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेटा के अलर्ट पर छह मिनट में पहुंची पुलिस, फंदे से उतारकर बचाई युवती की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मेटा के अलर्ट ने एक बार फिर आत्महत्या की कोशिश कर रही एक युवती की जान बचा ली। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद अलर्ट का मैसेज मिलते ही महज छह मिनट में पुलिस युवती के घर पहुंच गई। परिवार वालों की मदद से युवती को फंदे से उतारा और उसकी जान बचा ली। घरवालों ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 11 अक्तूबर की रात खोराबार में रहने वाली युवती ने पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में डालते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो के साथ उसने लिखा, मां-पापा मुझे माफ कर देना, शायद मेरी पसंद गलत थी। रात 10:16 बजे इंस्टाग्राम संचालित करने वाली मेटा कंपनी की ओर से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल पर अलर्ट मिला। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया सेंटर ने युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध डिटेल के आधार पर उसकी लोकेशन तलाशी और गोरखपुर पुलिस को सूचना दी।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सूचना मिलने के बाद खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह, एसआई शुभम शर्मा, कांस्टेबल मुकेश और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह छह मिनट के भीतर 10:22 बजे युवती के घर पहुंच गए। उन्होंने घर वालों को इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में बताया और उन्हें साथ लेकर कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा आधा खुला था। अंदर युवती फंदा लगा चुकी थी और छटपटा रही थी। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसके गले से फंदा हटाया और परिजन की मदद से नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें