इधर, बेतियाहाता के पास पहुंचने पर युवती शोर मचाने लगी तो लोगों ने कार को रोक लिया। कैंट पुलिस चारों को पकड़कर थाने लाई। देर रात युवती को उसकी मां थाने आकर घर ले गई। इसी के बाद एक बात तो साफ हो गई थी कि युवती की सौदेबाजी की गई है।
पूछताछ में जयकरन ने बताया कि वह हरियाणा और राजस्थान में 40 से अधिक युवतियों की शादी करवा चुका है। अब इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने यह भी बता दिया कि घर से युवती को बुलाने के लिए वह प्रियंका को भेजता था।
ऑटो चलाता है जयकरन, खुद भी की थी ऐसे ही शादी
कैंपियरगंज में रहने वाला जयकरन ऑटो चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि खुद की शादी भी ऐसे ही की थी। इसके बाद से वह युवतियों की शादी कराने लगा। हालांकि, संदेह है कि जयकरन ऑटो चलाने के बहाने गरीब बस्तियों में पैठ बनाता है और फिर उनकी बेटियों को मदद के बहाने बेचने का काम करता है। पुलिस इससे पूछताछ के आधार पर एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
गैर धर्म की थी युवती, फिर हिंदू से शादी कैसे
इस पूरे मामले में एक नया तथ्य सामने आ गया है। जिस युवती को शादी के लिए बरेली भेजा जा रहा था, वह हिंदू नहीं है। जबकि, बरेली के राजकुमार से उसकी शादी तय कराई गई थी। यही वजह है कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने युवती की मां से भी बयान लिया है, लेकिन उसने कुछ खास जानकारी नहीं दी है। अब पुलिस अन्य स्रोतों से जांच कर रही है।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। मामले की जांच जारी है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ