फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्राओं से अभद्रता करने वाले शोहदे को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को महाविद्यालय से परीक्षा देकर घर लौट रही तीन छात्राओं के साथ अभद्रता के आरोपी युवक आलोक को पुलिस ने रविवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को छात्राएं अपने भाई के साथ बाइक से घर जा रही थीं, तभी रास्ते में आलोक निवासी भैंसहिया ने उन्हें रोककर अभद्र टिप्पणियां कीं और बाइक को क्षतिग्रस्त कर डराने-धमकाने की कोशिश की। छात्राओं ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें