फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब मौसम के कारण उड़ानों में हुई देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते रविवार को एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं पर भारी असर पड़ा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू रूट की कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। इससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान करीब 30 मिनट देर से पहुंची। वहीं दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान 20 मिनट लेट से रवाना हुआ। दोपहर बाद देरी और बढ़ गई। हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट लगभग 30 मिनट लेट हुई, जबकि कोलकाता से आने वाली फ्लाइट एक घंटे की देरी से पहुंची और दो घंटे बाद ही रवाना हो सकी। मुंबई से शाम चार बजे आने वाली इंडिगो फ्लाइट एक घंटे लेट पहुंची और यात्रियों को लेकर डेढ़ घंटे की देरी से वापस गई। बंगलूरू जाने वाली 6:15 बजे की उड़ान भी करीब 30 मिनट देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें