फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फेसबुक पर भाजपा मंडल महामंत्री और पार्टी नेता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, प्राथमिकी

Thu, 08 Oct 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। फेसबुक की अज्ञात प्रोफाइल से भाजपा मंडल महामंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ आपत्तिजनक, भ्रामक और मानहानिकारक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस साइबर सेल की मदद से पोस्ट, प्रोफाइल और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड नंबर 14, दिव्यनगर निवासी भाजपा मंडल महामंत्री अनिल जायसवाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर को रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 147-बी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को लेकर फेसबुक पर बहस और विचार-विमर्श हुआ था। इसके बाद ‘चौरी चौरा मुंडेरा बाजार’ नाम की फेसबुक प्रोफाइल से उनके और वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश जायसवाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की गई।
तहरीर के मुताबिक, पोस्ट में आरोप लगाया गया कि दोनों ने फेसबुक पर बयान लिखने के लिए पांच-पांच हजार रुपये लिए हैं। पोस्ट के साथ उनके नाम और आईडी से जुड़े स्क्रीनशॉट भी वायरल किए गए। अनिल जायसवाल ने इन आरोपों को निराधार और असत्य बताया है। उन्होंने पुलिस से फेसबुक प्रोफाइल संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान कराने, पोस्ट में लगाए गए आरोपों और वायरल स्क्रीनशॉट की सत्यता की जांच करने तथा डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए क्षेत्र में विवाद और तनाव पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया।
विज्ञापन

सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अब पोस्ट और प्रोफाइल की जांच के साथ ही संबंधित फेसबुक आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें