मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के पांडेय टोला में सोमवार की देर शाम को बाइक की टक्कर से बिजली का पोल और तार टूटकर गिर गया। कई घरों की बिजली आपूर्ति 48 घंटे से ठप है। सूचना के बाद भी बिजली निगम की ओर से पोल को ठीक नहीं किया गया। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों के अलावा एक्स पर भी ट्वीट कर नाराजगी जताई है।
मनिकौरा बिजली उपकेंद्र से जुड़े खेसिया गांव के पांडेय टोला में सोमवार की देर शाम को बाइक की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर गिर गया। 100 घरों से अधिक की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांव के मानस पांडेय ने बिजली विभाग पर नाराजगी जताया है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दीपक कुमार ने बताया कि पोल की डिमांड की गई है। एक से दो दिन में उसे ठीक कर लिया जाएगा।