फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: 24 घंटे बाद भी नहीं खुला काठमांडू मार्ग, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार

Tue, 21 Jul 2020 06:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
nepal news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनौली से नेपाल के पोखरा और काठमांडू जाने वाला मार्ग 24 घंटे बाद भी नहीं खुल सका। मंगलवार को सैकड़ों भारतीय ट्रक नारायण घाट मुगलिंग के बीच फंसे हुए हैं। मउवा पुल टूट जाने से सड़क का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

विज्ञापन


इसी तरह पोखरा सिद्धार्थ हाईवे पर सिद्धबाबा, हेडबॉक्स, नागमंदिर, पैठडांडा, डोभन, झुमसा, चर्चरे, कालीमाटी और गौडपुल के पास  भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन ने तानसेन से गुल्मी और पालपा से नवलपरासी होकर सयंगजा और रामपुर तक जाने वाली सड़क को भी प्रभावित किया है।  

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, राप्ती अब भी लाल निशान से ऊपर
विज्ञापन


तानसेन से रानी महल की ओर जाने वाली सड़क के साथ-साथ रंभा, माथागाड़ी, रेनादेवी छर्रा, निस्दी और पुर्बाखोला गांव केंद्र की ओर जाने वाली सड़क भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई है। सड़क डिवीजन के साथ पुलिस समन्वय बनाकर मंगलवार सुबह से सड़कों को साफ करने में लगी है। सिद्धार्थ हाईवे पर डोभन बाजार के पास कम से कम छह घर खतरे में हैं।

विज्ञापन

पुजारी लक्ष्मीपति सपकोटा ने बताया कि सिद्धबाबा मंदिर के निचले हिस्से धर्मशाला के पास पत्थर जमा हो गए हैं। किसी भी मानव के हताहत होने की सूचना नहीं है। विभिन्न स्थानों पर बड़े पत्थर गिरे हैं। मुख्य जिलाधिकारी पाल्पा रमेश नुपाने ने कहा कि बारिश रुकने के साथ ही भूस्खलन को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। राजमार्ग पर वाहनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए रोड डिवीजन के साथ समन्वय में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि चितवन सीमा पर खरे मउवा नदी ने पुल को मुख्य राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क के कुछ हिस्सों को पानी के बहाव ने तोड़ दिया है। पुल गिरने के बाद काठमांडू की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन मुगल लौट आए हैं।

इसी तरह, जोगीमारा हगड़ी नदी से बेनीघाट में मौवा नदी तक 9 स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जबकि विभिन्न स्थानों पर बड़ी चट्टानें सड़क पर गिरी हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक खरल ने कहा कि राजमार्ग को ठीक करने और भूस्खलन को हटाने में समय लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें