प्लेटफार्म नंबर 9 पर बनने वाले इस पॉड होटल का सबसे अधिक फायदा बिहार से दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी। गोरखधाम समेत कई ट्रेन इस प्लेटफार्म पर रुकती हैं। प्लेटफार्म नंबर 1 से 9 तक जाने में दिक्कत होती है। यहां सुविधा होने पर प्लेटफार्म नंबर 9 के अलावा 7 और 8 से चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए भी नजदीक में बेहतर विकल्प मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी: हाईकोर्ट ने दी छात्रों को राहत, परीक्षा कराने का आदेश
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर पॉड होटल बनाने के लिए एक कंपनी को टेंडर दिया गया है। वहां स्थित भवन को पॉड होटल के अनुरूप बदला जाएगा। इसके नवीनीकरण, संचालन एवं मेंटेनेंस की संपूर्ण ज़िम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। रेलवे को 38 लाख रुपये वार्षिक लाइसेंस फीस मिलेगा। इसके चालू होने से रेल यात्रियों को ठहरने की उत्कृष्ट सुविधा मिलेगी।