पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक एक फरवरी से नॉन ईएमवी एटीएम से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे। बैंक ने एटीएम फ्रॉड के मामलों को देखते हुए एक फरवरी से खास कदम उठाने जा रहा है।
ऐसे में अगर आपका अकाउंट भी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में है तो इस खबर को पढ़ना बेहद जरूरी है। इस बदलाव के तहत जिन एटीएम में कार्ड लगाने के बाद तुरंत निकाला जा सकता है, उन एटीएम से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के खाता धारक अपने कार्ड के जरिए पैसे नहीं निकाल सकते हैं। पीएनबी के ऑफिशियल साइट पर इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। साथ ही इस संबंध में बैंक प्रबंधन द्वारा ट्वीट भी किया गया है।
बिना ईएमवी से ट्रांजैक्शन नहीं
पीएनबी ने धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए नया फैसला लिया है। यह कदम बैंक ने ग्राहकों के पैसे को सेफ रखने के मकसद से उठाया है।1 फरवरी से ग्राहक बिना ईएमवी वाले एटीएम से ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। बैंक के कस्टमर्स PNBOne ऐप से डेबिट कार्ड को ऑन/ऑफ भी कर सकते हैं।
ईएमवी होता है पेमेंट गेटवे
- ईएमवी पेमेंट गेटवे है। इसका मतलब यूरो-पे, मास्टरकार्ड और वीजा (Europay, MasterCard, Visa) है।
- दुनियाभर में क्रेडिट, डेबिट कार्ड से ईएमवी के जरिए पेमेंट्स होते हैं।