फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नगर में जल्द शिफ्ट होगा पीएमजी कार्यालय, भवन तैयार

Sat, 22 Jun 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राप्ती नगर में डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय व उप-डाकघर आरोग्य मंदिर का भवन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने जुलाई 2023 में इसका शिलान्यास किया था। लगभग 11 महीने में भवन तैयार हो गया है। जल्द ही शुभारम्भ के बाद पीएमजी कार्यालय को प्रधान डाकघर गोलघर से राप्ती नगर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डाक विभाग के निदेशक आरवी चौधरी ने बताया कि शुभारंभ कराने के लिए ऊपर के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। पीएमजी कार्यालय के राप्ती नगर शिफ्ट हो जाने से प्रधान डाकघर गोलघर में ज्यादा जगह हो जाएगा, तो सुविधाओं के लिए कार्यालय का विस्तार हो सकेगा। उन्होंने बताया कि नए भवन में फर्नीचर व पानी का कार्य अधूरा है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बिजली कनेक्शन के लिए भी आवेदन कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें