फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के चचाई राम के सिवान में 19 जून को बांसगांव की महिला का शव मिलने के मामले में अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। सीओ गोला रत्नेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि महिला बेलघाट स्थित मायके से 15 जून को बांसगांव ससुराल जाने के लिए निकली थी। उस दिन देर होने पर शाम महिला के मोबाइल पर पति ने कॉल कर बात की थी। महिला ने बताया था कि वह पंजाब लुधियाना जा रही है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इधर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे कि 19 जून की सुबह उसका अर्द्धनग्न शव मिला। महिला का शव देखकर लोगाें ने उसके साथ हैवानियत की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें