फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का आगाज आज, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Thu, 04 Feb 2021 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर/लखनऊ

सार

  • शहीदों की याद में पूरे वर्ष होंगे आयोजन
  • मुख्य आयोजन में पीएम और राज्यपाल वर्चुअल जुड़ेंगे, सीएम योगी रहेंगे मौजूद
  • प्रधानमंत्री जारी करेंगे डाक टिकट, शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन होंगे सम्मानित 
विज्ञापन
गोरखपुर में तैयारियां... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का आज भव्य आगाज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोत्सव का वर्चुअल उद्घाटन करके डाक टिकट जारी करेंगे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में महोत्सव की शुरूआत होगी। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री बुधवार को ही गोरखपुर आ गए। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वर्चुअल जुड़ेंगी। यह महोत्सव पूरे साल चलेगा। अलग-अलग दिन कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा।

विज्ञापन

 
चौरीचौरा घटना के 100 साल पूरे होने के अवसर पर बृहस्पतिवार से साल भर तक गोरखपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। चौरीचौरा शहीदों के सम्मान में यह अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पहला मौका है जब समूचा प्रदेश शहीदों को सम्मान देने के लिए एक साथ आगे बढ़ा है। महोत्सव की तैयारियां बुधवार देर रात तक पूरी कर ली गईं। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी व प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम देर रात तक शहीद स्थल पर डटे रहे। 

कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने भी तैयारियों की समीक्षा की है। कमिश्नर के मुताबिक बुधवार को सुबह 8:30 बजे विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के बच्चे और लोक कलाकार चौरीचौरा शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकालेंगे। शाम को पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन होगा। शाम छह बजे चौरीचौरा समेत जिले के सभी शहीद स्थलों को दीपों से रोशन किया जाएगा। शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


कुछ इस तरह हुई थी चौरीचौरा की घटना
चार फरवरी 1922 को चौरीचौरा के भोपा बाजार में सत्याग्रही जुटे थे। उन्हीं में से एक की गांधी टोपी को एक सिपाही ने पांवों तले रौंद दिया था। इसी पर सत्याग्रही आक्रोशित हो उठे और उन्होंने पुलिसवालों को दौड़ा लिया। पुलिसवाले भागकर थाने में छिप गए। थाने को सत्याग्रहियों ने घेर लिया। पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन सत्याग्रही मौके पर शहीद हो गए। घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। गुस्साए क्रांतिकारियों ने पुलिस चौकी को आग लगाकर दारोगा समेत 23 पुलिसकर्मियों को जला दिया था, जिसमें 19 लोगों को फांसी की सजा हुई थी।

इन पुलिसवालों की हुई मौत
थानेदार गुप्तेश्वर सिंह, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस बल पृथ्वी पाल सिंह, हेड कांस्टेबल वशीर खां, कपिलदेव सिंह, लखई सिंह, रघुवीर सिंह, विशेषर राम यादव, मोहम्मद अली, हसन खां, गदाबख्श खां, जमा खां, मगरू चौबे, रामबली पांडेय, कपिल देव, इंद्रासन सिंह, रामलखन सिंह, मर्दाना खां, जगदेव सिंह, जगई सिंह, और उस दिन वेतन लेने थाने पर आए चौकीदार बजीर, घिंसई, जथई व कतवारू राम की मौत हुई थी।

इन्हें दी गई थी फांसी
अब्दुल्ला, भगवान, विक्रम, दुदही, काली चरण, लाल मोहम्मद, लौटी, मादेव, मेघू अली, नजर अली, रघुवीर, रामलगन, रामरूप, रूदाली, सहदेव, संपत पुत्र मोहन, संपत, श्याम सुंदर व सीताराम को घटना के लिए दोषी मानते हुए फांसी दी गई थी।

विज्ञापन

देशभक्ति की रचनाओं से बंधेगा समा

प्रदेश के सभी जिलों में भव्यता के साथ शताब्दी समारोह मनाने की तैयारी है, लेकिन गोरखपुर जिला प्रशासन इसे यादगार बनाना चाहता है। इसीलिए चार और पांच फरवरी को चौरीचौरा शहीद स्थली समेत मंडल के सभी शहीद स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा हर सप्ताह सभी शहीद स्थली पर पुलिस बैंड धुन पर राष्ट्रगान की धुन का वादन होगा। चार फरवरी को मुख्य आयोजन के तहत तीन बजे से देशभक्ति रचनाओं पर आधारित कवि सम्मेलन होगा तो 5:30 बजे पुलिस बैंड पर राष्ट्रीय धुन का वादन, शाम 6.30 बजे स्मारक स्थल पर दीपोत्सव होगा और शाम सात बजे विदेशिया नाटक का मंचन।  

शहीदों की तीसरी पीढ़ी के 99 लोग सम्मानित होंगे
चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मुख्य समारोह के दौरान चार फरवरी को चौरीचौरा कांड के शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से 99 लोग चिह्नित किए गए हैं। सभी शहीदों की तीसरी पीढ़ी के लोग हैं। कुछ को मुख्यमंत्री खुद मोमेंटो देकर सम्मानित करेंगे, जबकि बाकी लोगों को कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अन्य मंत्री सम्मानित करेंगे। लंबे समय बाद अपने पूर्वजों की शहादत को इतने वृहद स्तर पर मिल रहे सम्मान से न केवल उनके परिजन बल्कि चौरीचौरा की पूरी जनता गौरवान्वित महसूस कर रही। 

बैठने के लिए पांच हजार कुर्सियां 
शहीद स्मारक के पास कार्यक्रम स्थल के मुख्य मंच पर एलइडी स्क्रीन लगेगी। वर्चुअल संबोधन और शहीदों की याद में डाक टिकट जारी करते हुए प्रधानमंत्री इस स्क्रीन पर दिखाई पड़ेंगे। लोगों के बैठने के लिए करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर की निगरानी में सफाई कर्मियों की टीम पिछले तीन दिनों से कार्यक्रम स्थल एवं उसके आस-पास के इलाके को चमकाने में जुटी है।  

थीम सांग पर थिरकेंगे कलाकार
उद्घाटन के साथ ही चौरीचौरा की घटना पर थीम सांग ... चौरीचौरा के वीरों ने रचा नया इतिहास बजेगा। इसपर पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय के कलाकार मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसका रिहर्सल पहले से हुआ है। थीम सांग को सुल्तानपुर निवासी व लखनऊ में रहने वाले कवि, गीतकार वीरेंद्र वत्स ने लिखा है। इसे फिल्म बदलापुर में ...जी करदा गीत गाकर सुर्खियों बटोरने वाले दिव्य कुमार ने अपने सुरों से सजाया है। संगीत राजेश सोनी का है।  

घर बैठे देख सकेंगे रंग महोत्सव का रंग 
चार फरवरी को आयोजित होने वाले मुख्य महोत्सव को देश के किसी भी कोने में बैठक कर लोग देख सकेंगे। इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में आईटी की टीम ने एक वेबसाइट ष्द्धड्डह्वह्म्द्बष्द्धड्डह्वह्म्ड्ड100.ष्शद्व तैयार किया है, जहां महोत्सव के पल-पल के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। 

मंडल भर के स्कूलों के छात्र, नजदीक से देख सकेंगे स्मारक 
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग छात्रों का न सिर्फ चौरीचौरा के शहीदों के बारे में सभी छिपे तथ्यों से अवगत कराएगा, बल्कि गोरखपुर मंडल के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्मारक का भ्रमण भी कराएगा। पहले चरण में गोरखपुर मंडल के देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर व गोरखपुर के 87 राजकीय विद्यालयों, 333 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय के छात्रों को चौरीचौरा शहीद स्थली का भ्रमण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें