फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गोरखपुर आएंगे पीएम मोदी, जानिए कहां और कितनी देर रहेंगे प्रधानमंत्री

Sun, 01 Nov 2020 09:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम पांच मिनट के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। पीएम बिहार के बगहा से चुनावी जनसभा के बाद शाम 4.40 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे और 4.45 बजे विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

विज्ञापन


उनके आगमन के संबंध में सभी तैयारियां पूरी हैं। एयरपोर्ट के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पीएम के स्वागत के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

पीएम के आगमन के संबंध में शुक्रवार को कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसएसपी समेत प्रशासन व पुलिस के सभी आला अफसरों ने एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के साथ बैठक की और सभी जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान होना है। इस चरण का प्रचार 1 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण में प्रचार को फाइनल टच देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार का दाैरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार की चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

रविवार को वे छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में चुनावी सभाओं में शामिल होंगे। दूसरे और तीसरे चरण में उनकी कुल छह सभाएं होंगी। चुनावी सभा में वह एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।

बता दें कि बीते बुधवार को भी पीएम मोदी ने बिहार में जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव की पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि बिहार से अब लालटेन काल का अंधेरा छट चुका है। जिन्होंने केवल अपने परिवारों के बारे में सोचा और सभी के साथ अन्याय किया, वे बिहार की उम्मीदों को कभी नहीं समझ सकते।

उन्होंने कहा था कि केवल एनडीए ही ऐसा कर सकता है। एनडीए सरकार के प्रयासों के कारण बिहार ने, असुविधा से सुविधा की ओर, अंधेरे से उजाले की ओर, अविश्वास से विश्वास की ओर, अपहरण उद्योग से अवसरों की ओर का एक लंबा सफर तय किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें