फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खाद कारखाने से ही एम्स का भी लोकार्पण करेंगे पीएम, सीएम सिटी में 2:15 घंटे रहेंगे मोदी

Fri, 03 Dec 2021 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सात दिसंबर को सीएम सिटी में 2:15 घंटे रहेंगे पीएम मोदी, विशेष विमान से पहुंचेंगे गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन, वहां से हेलीकाप्टर से खाद कारखाना जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात दिसंबर को गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाद कारखाने से ही एम्स का भी लोकार्पण करेंगे। सीएम सिटी में वह कुल 2:15 घंटे व्यतीत करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सात दिसंबर को दोपहर बाद करीब 12:25 बजे विशेष विमान से दिल्ली से गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से करीब 12:50 बजे फर्टिलाइजर कारखाना परिसर स्थित हेलीपैड पर लैंड करने के बाद सड़क मार्ग से मुख्य मंच तक जाएंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न एक बजे से 2:15 बजे तक मंच पर मौजूद रहेंगे और एम्स एवं खाद कारखाना का लोकार्पण करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अपराह्न करीब 2:20 बजे फर्टिलाइजर स्थित हेलीपैड से रवाना होकर प्रधानमंत्री 2:35 बजे एयरपोर्ट पहुुचेंगे और वहां से पांच मिनट बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन


उनके आगमन की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर रोजाना तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। पांच दिसंबर तक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

निगम की सफाई व्यवस्था की बुकलेट देखेंगे प्रधानमंत्री

गोरखपुर में सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नगर निगम द्वारा शहर में की जा रही सफाई व्यवस्था से संबंधित बुकलेट देखेंगे।  शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम एक आकर्षक बुकलेट तैयार कर रहा है। खाद कारखाना मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, इसे प्रधानमंत्री के समक्ष अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री सात दिसंबर को खाद कारखाना एवं एम्स का लोकार्पण करेंगे। इस परिप्रेक्ष्य में एक दिसंबर से सात दिसंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर को चमकाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न इलाकों के कूड़े के ढेर को हटाया गया। कूड़े के सही ढंग से निस्तारण के लिए 70 वार्डों में 70 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

कूड़ा उठाने से लेकर सफाई व छिड़काव के तैयार होंगे फोटोग्राफ्स

 नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि प्रत्येक जोन में कूड़े के ढेरों को चिन्हित करके उनके फोटोग्राफ को जियो टैग पर खींचना है। इसके बाद कूड़े के ढेर की सफाई करानी है। वहां पर चूने और मैलाथियान के घोल का छिड़काव व सैनिटाइजेशन भी किया जाएगा। शाम के समय फॉगिंग कराने के बाद फिर से फोटो जियो टैग करनी है। इससे सफाई संबंधी पूर्व की स्थिति और बाद की स्थिति स्वत: स्पष्ट हो जाएगी। यह एक दिसंबर से सात दिसंबर तक चलेगा। इस स्वच्छता महाभियान की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

विभिन्न इलाकों में चलाया गया सफाई अभियान

नगर निगम की ओर से विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया। मोहद्दीपुर में सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कूड़े के ढेर को निस्तारित कराया। मोहद्दीपुर में नहर रोड, पावर हाऊस के पास पड़े हुए कूड़े की सफाई करायी गई और स्थल को साफ-सुथरा कराया गया। इस दौरान कार्यवाहक सफाई निरीक्षक राम नरेश नागवंशी ने पौधरोपण करते हुए ट्रीगार्ड लगाया। देवरिया बाईपास रोड पर खाली प्लॉट में पड़े कूड़े को  निस्तारित कराया गया। इसके अलावा सिद्धार्थपुरम, एलआईसी ऑफिस के पीछे पार्क में फेंके गए कूड़े को निस्तारित कराया गया। बेतियाहाता दक्षिणी, महेवा फलमंडी के पीछे, राजीव नगर रोड पर, एसबीआई बैंक के पास पड़े कूड़े का निस्तारण कराया गया। जंगल बेनीमाधव नंबर दो, मोहरीपुर बाजार, चरगांवा (स्पोर्ट्स कॉलेज), स्पोर्ट्स कॉलेज से भगवान नगर रोड, बसंत कुंज अपार्टमेंट के पास सफाई कराई गई।

नगर आयुक्त ने सफाई कार्य का लिया जायजा

बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद के साथ लोकार्पण कार्यक्रम स्थल खाद कारखाना मैदान एवं उसके आस-पास के सभी मार्गों की सफाई का जायजा लिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें