फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बीआरडी मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह, आ सकते हैं पीएम मोदी

Fri, 22 Apr 2022 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। 1972 बैच की डॉ. रीना श्रीवास्तव कमेटी की अध्यक्ष बनाई गई हैं। प्राचार्य संरक्षक होंगे।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज और पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज इस साल पांच नवंबर को स्वर्ण जयंती समारोह मनाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह में आने की सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री के माध्यम से प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन


स्वर्ण जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए प्राचार्य ने 11 सदस्यीय कमेटी भी बना दी है। इसमें पहले बैच (1972) की छात्रा रहीं डॉ. रीना श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। प्राचार्य संरक्षक के तौर पर रहेंगे।

इसके अलावा 1972 बैच के छात्र रहे डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. आरके जैन, डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. स्मिता जायसवाल, डॉ. शैलेंद्र को भी कमेटी में जगह दी गई है। जबकि, कार्यक्रम के आयोजन के लिए बीआरडी में पढ़ाई कर चुके डॉक्टरों को चुना गया है। इनमें कार्यकारी सचिव के रूप में हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. रीमा गोयल को चुना गया है।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह में बीआरडी से पास हो चुके छात्रों को बुलाया गया है। इनमें देश और विदेश में रहने वाले डॉक्टर भी आएंगे। बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने की सहमति दे दी है। उन्हें पूरे कार्यक्रम के बारे में बता दिया गया है। उनके माध्यम से ही प्रधानमंत्री को भी आमंत्रण जाएगा। अगर प्रधानमंत्री का भी कार्यक्रम मिल जाता है तो स्वर्ण जयंती समारोह यादगार हो जाएगा। कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा।  

 

विज्ञापन

पूर्वांचल का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज है बीआरडी
पूर्वांचल का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज है बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी)। 1,800 बेड वाले बीआरडी की स्थापना के 50 साल नवंबर में पूरे हो जाएंगे। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास आठ नवंबर 1969 को हुआ था। इसका पहला बैच वर्ष 1972 में प्रवेश लिया था। यहां से करीब 5,000 डॉक्टर अब तक पढ़ाई पूरी करके निकल चुके हैं। इसमें 3,000 से अधिक यूजी और 1,600 पीजी छात्र अब तक पास आउट हो चुके हैं।

कॉलेज कैंपस में बनेगा स्वर्ण जयंती द्वार
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के उत्तर तरफ स्थित प्रवेश द्वार को स्वर्ण जयंती द्वार के तौर पर बनाया जा सकता है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा बाबा राघव दास की प्रतिमा के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए स्वर्ण जयंती कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। इसमें बीआरडी के पहले बैच के छात्रों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता भी हो चुकी है। उनके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण भेजने की तैयारी चल रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें