फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Visit : गोरखपुर से सांस्कृतिक एजेंडे को दी धार, गोरक्षनगरी से प्रधानमंत्री ने तैयार कर दी चुनावी पिच

Sat, 08 Jul 2023 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश कुमार द्विवेदी, गोरखपुर

सार

दरअसल, असली निशाना 2024 का लोकसभा चुनाव है। पीएम मोदी ने प्रदेश की सियासत के केंद्र गोरक्षनगरी में आयोजित कार्यक्रमों से चुनावी बिसात बिछा दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में समान नागरिक संहिता की गूंज और बहस के बीच गोरक्षनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना यूं ही नहीं है। दरअसल, असली निशाना 2024 का लोकसभा चुनाव है। पीएम मोदी ने प्रदेश की सियासत के केंद्र गोरक्षनगरी में आयोजित कार्यक्रमों से चुनावी बिसात बिछा दी है। एक बार फिर विकास और हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। अब देखना यह है कि विपक्षी दल इसी एजेंडे पर बैटिंग करने को मजबूर होते हैं या भाजपा के लिए नई पिच तैयार करते हैं।

विज्ञापन


केंद्र में नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य और उसके बहाने देशभर में महा जनसंपर्क अभियान के जरिये पार्टी ने पहले ही लोकसभा चुनाव के प्रचार की दुंदुभी बजा दी है। अब प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर स्पष्ट संकेत दिया है कि हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा का प्रमुख एजेंडा हिंदुत्व रहेगा। मोदी ने पूर्व की तरह गोरक्षनगरी से विकास और विरासत को साथ लेकर चलने की बात कहकर पार्टी के सांस्कृतिक एजेंडे को भी धार दी है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो मोदी का गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होना बड़ा संदेश है। इसके जरिये भाजपा ने सांस्कृतिक एजेंडे को और रफ्तार देने की कोशिश की है। इस संस्था के पास हिंदू धर्म से जुड़ी पुस्तकों के प्रकाशन का रिकॉर्ड है। ऐसे में पहले इस संस्था को प्रतिष्ठित गांधी शांति पुरस्कार मिलना, फिर मोदी का दौरा सांस्कृतिक के साथ राजनीतिक संदेश भी देता है। गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा के बाद जिस तरह विपक्षी दलों ने विरोध को हवा दी थी, गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होकर पीएम मोदी ने सियासी बयार को उलट दिया। गोरखपुर से दो वंदे भारत ट्रेन को रवाना कर उन्होंने संदेश दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में विकास की चुनावी पिच पर भी सबको खेलना होगा। 
विज्ञापन


..तो इसलिए पीएम ने चुना गोरक्षनगरी को
कई बार सांसद रहे योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्षनगरी प्रदेश की सियासत का केंद्र बन गई है। पूर्वांचल की लोकसभा सीटों पर योगी का व्यापक जनाधार है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने चुनावी अभियान की अनौपचारिक शुरुआत कर पूर्वांचल के मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। ऐसा इसलिए भी है कि पूर्वांचल में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को उस तरह की आशातीत सफलता नहीं मिल पाई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें