फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्लास्टिक का थैला इस्तेमाल न करने का लिया संकल्प

Tue, 04 Jul 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया गया
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य द्वार सेल्फी प्वाइंट पर चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के मौके पर नगर निगम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने लोगों से प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की अपील की। लोगों को बैग इस्तेमाल करने और प्लास्टिक से होने वाले खतरों की जानकारी दी। इस दौरान संस्थाओं की तरफ से कपड़ा, री-साइकिल कपड़े, जूट के बैग भी लोगों में वितरित किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम के मुख्य द्वार पर सेल्फी प्वाइंट लगा था। लोगों ने यहां खुद की और अपने साथियों की सेल्फी वाली फोटो खींची। अंत में लोगों ने प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। शहर में विभिन्न स्थान पर संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम भी संचालित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के नोडल अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के तहत सोशल मीडिया पोस्ट में हैशटैग #Beatplasticpollution पर ट्वीट भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें