गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मंगलवार को आविष्कार फाउंडेशन और इंडिया खेलो फुटबॉल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि ‘खेल से रोजगार तक’ पहल की शुरुआत हो गई है। इसके तहत चयनित छात्रों को राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा।
कार्यशाला में करीब 80 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने छात्रों को फुटबॉल की बुनियादी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इसमें पासिंग, बॉल कंट्रोल, ड्रिब्लिंग, रिसीविंग, रनिंग, बॉडी कंट्रोल और फ्लेक्सिबिलिटी जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स शामिल रहीं। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण देकर बड़े मंच तक पहुंचाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यशाला के बाद जिला स्तरीय ओपन ट्रायल गीडा स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित होगा। छात्राओं का ट्रायल 25 व छात्रों का 27 अप्रैल को होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव, खेल शिक्षक डॉ. चंदन सिंह, सुशील त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्र, सुभाष, महेंद्र शर्मा व केपी यादव आदि लोग मौजूद रहे।