फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्केटिंग ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
स्केटिंग का ट्रायल देते खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। अक्तूबर में आयोजित होने वाली सीआईएससीई जोनल स्केटिंग टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को रामगढ़ताल रोड पर संपन्न हुआ। दो चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में क्वॉड एवं इनलाइन स्केटिंग की बालक और बालिका वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में स्टेपिंग स्टोन चिल्ड्रन अकादमी, सेंट जोसफ स्कूल खोराबार, लिटिल फ्लावर स्कूल और एचपी चिल्ड्रन अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन रीजनल टीम के लिए किया गया।
ट्रायल के बाद अंडर-11 बालिका वर्ग में स्टेपिंग स्टोन की अरुण्या गोंड, सेंट जोसफ स्कूल की अक्षिता और अद्विका आर्या और अंडर-11 बालक वर्ग में अर्पित मिश्रा, शिवांश, कार्तिकेय, शिवाय बहादुर, अथर्व मल्ल और अश्वत प्रताप ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए रीजनल टीम में जगह बनाई। अंडर-14 बालिका वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल की अनिका व सेंट जोसफ स्कूल की दिव्यांजलि और अंडर-14 बालक वर्ग में दर्शन, आरव आनंद, मोहम्मद नूर, अनव श्रीवास्तव, तौकीर व श्रेयांश का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें