- आईसीएसई यूपी रीजनल शूटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
गोरखपुर। सेंट जूड्स स्कूल के मेजबानी में आईसीएसई यूपी रीजनल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन गोरखपुर शूटिंग अकादमी वाटर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुआ। अंडर-14 ओपन साइट एयर राइफल में आराध्या चौधरी ने 379 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पीप साइट एयर राइफल में आराना सिंह 363 अंकों के साथ विजेता रहीं। वहीं एयर पिस्टल स्पर्धा में रितिशा सिंह ने 396 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। अंडर-17 वर्ग में पीप साइट एयर राइफल में नैशा सिंघल, ओपन साइट एयर राइफल में उमिका शुक्ला और एयर पिस्टल में तेजस्वी जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में पीप साइट एयर राइफल में आराध्या गुप्ता और ओपन साइट एयर राइफल में निराली ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सेंट जूड्स स्कूल मोहद्दीपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य डेविड जॉर्ज साइरिल के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। आयोजन में रीजनल स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।