फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जम्मू-कश्मीर में आयोजित नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 12 से 15 मार्च तक भगवती इंडोर स्टेडियम, जम्मू-कश्मीर में आयोजित की गई, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सब-जूनियर वर्ग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में हरिओम जायसवाल ने कुल 465 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जूनियर वर्ग के 69 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिमा चौधरी ने कुल 382.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जूनियर वर्ग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल गुप्ता ने कुल 510 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय खेल संगठनों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर शरद मणि त्रिपाठी, डॉ. बीपी गुप्ता, मुकेश गहलोत, प्रवीण कुमार, अनुपम सिंह, अविनाश दुबे, भारतेंदु यादव, विकास चौहान, करण और राहुल शर्मा सहित कई लोगों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें