बीआरडी मेडिकल कॉलेज : प्लाज्मा थेरेपी के मिल रहे बेहतर परिणाम
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी के बेहतर परिणाम मिले हैं। इससे उत्साहित बीआरडी की टीम नौ मरीजों को प्लाज्मा चढ़ा चुकी है जबकि 11 लोगों ने अब तक प्लाज्मा दान किया है।
रविवार को भालोटिया मार्केट के संजय गुप्ता ने प्लाज्मा दान किया। बीआरडी में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. राजेश राय ने कोरोना से जंग जीत चुके लोगों से प्लाज्मा दान की अपील की है। मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी देने की शुरुआत करीब 20 दिन पहले हुई थी। नौ मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया गया है। इन मरीजों में से एक निगेटिव होकर घर जा चुके हैं। डॉ. राजेश ने कोरोना मुक्त हो चुके लोगों से प्लाज्मा दान की अपील की है।
बीआरडी में अब तक नौ लोगों को प्लाज्मा चढ़ाया गया है। परिणाम बेहतर रहे हैं। मरीजों की हालत में सुधार है। जल्द ही बीआरडी को शासन की ओर से एफोरोसिस मशीन मिल जाएगी। इसके बाद मरीज सीधे मेडिकल कॉलेज में आकर प्लाज्मा दान कर सकते हैं।
- डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज