फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की तैयारी

विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कॉलेज में चल रहे विधायक खेल स्पर्धा 2025 के समापन कार्यक्रम को संबोधित
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम योगी बोले-युवा खेलेगा तो देश खिलेगा, विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का रास्ता यहीं से प्रारंभ होगा
बोले-अगली बार बच्चों और छात्रों के स्तर के साथ ही वार्ड स्तर पर कामकाजी व रिटायर्ड लोगों के लिए भी होंगी खेल प्रतियोगिताएं
सीएम ने शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा-2025 के विजेताओं को किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा खेलेगा तो देश खिलेगा। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का रास्ता यहीं से प्रारंभ होगा। खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिले स्तर पर बड़ा स्टेडियम बनवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ सरकार हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की तैयारी कर रही है।


सीएम योगी, सोमवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा-2025 के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगली बार बच्चों और छात्रों के स्तर के साथ ही वार्ड स्तर पर कामकाजी और रिटायर्ड लोगों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वार्ड स्तर, उसके बाद कुछ वार्डों को मिलाकर उपनगरीय और फिर नगर स्तर पर बड़ी प्रतियोगिता, बड़े समारोह का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों-छात्रों की प्रतियोगिताएं बालक व बालिका वर्ग में तीन स्तर, बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर होंगी।
विज्ञापन

गोरखपुर में बन रहा इंटरनेशनल स्टेडियम
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में बेलीपार के पास एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनने जा रहा है। गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम का भी 63 करोड़ रुपये की लागत से नवोद्धार हो रहा है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भी बेहतरीन स्टेडियम बन रहा है। मेरठ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का सत्र प्रारंभ हो चुका है। इस यूनिवर्सिटी का विश्वस्तरीय निर्माण जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें