फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिपरौली ब्लॉक की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Wed, 08 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में दो दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। 161 अंकों के साथ पिपरौली ब्लॉक की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं दूसरा स्थान कैंपियरगंज व तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से भटहट व ब्रह्मपुर की टीम रही। बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह विजेताओं को ठाकुर प्रसाद ओझा स्मृति ट्राॅफी ने दी।
बीएसए ने कहा कि विजयी बच्चों को मंडल और प्रदेश में स्थान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। बीएसए का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दूबे ने कहा कि विद्यालय, संकुल स्तर, ब्लाॅक स्तर से सफल होकर बच्चों ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी के मंडल प्रभारी व जिला सचिव अजय प्रताप सिंह ने रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा के नेतृत्व में चलाए जा रहे निशुल्क चिकित्सा शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक श्रवण यादव, नगर व्यायाम शिक्षक अकरम परवेज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें