फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू: परीक्षा फॉर्म में एबीसी पंजीकरण, एपीएएआर आईडी भरना अनिवार्य

Wed, 20 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक ने संबद्ध कॉलेज को फॉर्म भरने के लिए जारी किया आदेश
विज्ञापन


नौ अप्रैल से 20 मई तक जारी किया गया है परीक्षा का शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध कॉलेज की वार्षिक परीक्षा नौ अप्रैल से 20 मई तक होगी। परीक्षा का शिड्यूल जारी करने के साथ एबीसी (एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट) पंजीकरण और एपीएएआर (आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) का आईडी भरना अनिवार्य कर दिया है। इस संदर्भ में परीक्षा नियंत्रक ने आदेश जारी किया है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने जारी आदेश में बताया है कि विद्यार्थियों को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट मेंं पंजीकरण कराना होगा। साथ ही सभी को बैंक से एक स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री यानी आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (एपीएएआर) से आईडी भी प्राप्त करनी होगी। जिन विद्यार्थियों के पास पंजीकरण नंबर व एपीएएआर आईडी होगी, वही परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने यह पहल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय व प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर सभी विद्यार्थियों के लिए इसे अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है। इससे विद्यर्थाी पाठ्यक्रम के बीच में बेहतर शैक्षणिक संस्थान में जाने का निर्णय ले सकेंगे।
-

अपनी क्रेडिट के साथ दूसरे संस्थान में जा सकेंगे विद्यार्थी

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब विश्वविद्यालय से अर्जित की गई क्रेडिट के साथ दूसरे संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। उन्हें एक ही पाठ्यक्रम के लिए दूसरे संस्थान में नए सिरे से प्रवेश नहीं लेना होगा। दूसरे संस्थान में भी वह विश्वविद्यालय के ही अध्ययन प्रक्रिया को बढ़ा सकेंगे। ऐसे में संस्थान बदलने पर उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना होगा। ऐसा एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में पंजीकरण करवाने से संभव हो सकेगा, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फार्म बनने के लिए अनिवार्य कर दिया है।

क्रेडिट बैंक की वेबसाइट पर करना होगा पंजीकरण
एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट की वेबसाइट पर जाकर विद्यार्थियों को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए उन्हें बैंक की वेबसाइट www.abc.gov.in पर जाना होगा। इस विषय में अधिक जानकारी विद्यार्थी apaar.education.gov.in से भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


-
कोट...
विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। जो विद्यार्थी पंजीकरण नहीं कराएंगे, वह परीक्षा फार्म भी नहीं भर सकेंगे। यह अनिवार्यता छात्रहित में है। इससे विद्यार्थियों द्वारा किसी पाठ्यक्रम में अर्जित की गई क्रेडिट उसकी स्थायी एकेडमिक प्रापर्टी होगी। दूसरे संस्थान में जाने पर अपनी अर्जित की क्रेडिट के साथ पाठ्यक्रम को आगे बढ़ा सकेंगे।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें