फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोहरे में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा रायपुर गांव के पास सुबह करीब नौ बजे हुआ, जब पिकअप गोरखपुर से सामान लोड कर पीपीगंज की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई। दुर्घटना में वाहन चालक को हल्की चोटें आईं। वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को सड़क से हटवाया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा, जिससे वाहनों की कतार लग गई।
थाना प्रभारी अरुण सिंह का कहना है कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है। पिकअप को हटाने और सड़क साफ होने के बाद पुलिस ने यातायात का सुचारु रूप से संचालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें