फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तस्वीरों के जरिये इतिहास संजोते हैं फोटोग्राफर, अधिकारों की उठी आवाज

Fri, 21 Aug 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफर और मीडिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स और मीडिया प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान फोटोग्राफी के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तमकुहीराज के विधायक एवं चिकित्सक डॉ. असीम कुमार राय ने कहा कि फोटोग्राफर अपनी कला के माध्यम से समाज, संस्कृति और महत्वपूर्ण घटनाओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखते हैं। मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों ने फोटोग्राफर्स का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में नेपाल फोटोग्राफर महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार उपाध्याय भी मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने फोटोग्राफर बोर्ड के गठन, अनिवार्य पंजीकरण, पहचान पत्र, पेंशन, बीमा और सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता की मांग रखी। कार्यक्रम में संयोजक सत्यम गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें