फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौसड़ पुलिस चौकी में बेखौफ बीयर पा रहा था युवक, बगल में बैठा था सिपाही, फोटो वायरल- निलंबित

Sun, 16 Jun 2024 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

वायरल फोटो में चौकी में बैठकर बीयर पीता युवक कई गाड़ियों का संचालन कराता है। उसका कुछ दिन पहले किसी से विवाद हो गया था। अपनी फरियाद लेकर वह चौकी पर आया था।
विज्ञापन
चौकी पर शराब पीते युवक बगल में बैठा सिपाही - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा थाने की नौसड़ पुलिस चौकी में ट्रैवल्स में गाड़ी चलवाने वाले युवक का बीयर पीते हुए फोटो वायरल हो गया। वह बकायदा सिपाही के बगल की कुर्सी पर बैठकर बीयर पी रहा था। एसएसपी ने आरोपी कांस्टेबल चंद्रभान सिंह को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। चौकी इंचार्ज अरुण सिंह की भूमिका की जांच कराई जा रही है। एसएसपी ने विभागीय जांच का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन


वायरल फोटो में चौकी में बैठकर बीयर पीता युवक कई गाड़ियों का संचालन कराता है। उसका कुछ दिन पहले किसी से विवाद हो गया था। अपनी फरियाद लेकर वह चौकी पर आया। वह सिपाही चंद्रभान सिंह के पास बैठ गया और वहीं पर बीयर मंगाकर पीने लगा। दूसरे पक्ष ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो चुनाव के समय का बताया जा रहा है।

सएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर आरोपी सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें