फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वांछित के साथ गगहा पुलिस की फोटो वायरल, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा। थाना क्षेत्र के सीयर तिराहे पर 13 नवंबर को सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा, सड़क जाम और माहौल खराब करने के मामले में नामजद वांछित आरोपी के साथ गगहा पुलिस के सिपाहियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी दक्षिणी ने सीओ बांसगांव को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीते 13 नवंबर को गजपुर गांव निवासी आकाश वर्मा (22) की अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सीयर तिराहे पर सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया था। करीब चार घंटे तक चले हंगामें व जाम के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम समाप्त कराया था। इसके अगले दिन गगहा थाना पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी जमावड़ा, यातायात बाधित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और माहौल बिगाड़ने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में मानव सेवा संस्था से जुड़े शिखर गुप्ता को भी नामजद किया गया है। इसकी जांच गगहा थाना पुलिस कर रही है।
इस संबंध में पुलिस का दावा था कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, वहीं मंगलवार को गोला क्षेत्र के पकड़ी में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान नामजद आरोपी शिखर गुप्ता के साथ गगहा थाने के कुछ सिपाहियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि यदि आरोपी वांछित हैं तो वे सार्वजनिक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ कैसे नजर आ रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी का कहना है कि कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के एक पदाधिकारी के आगमन की सूचना पर एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

एसपी साउथ दिनेश कुमार पूरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है। इसकी निष्पक्ष जांच के लिए सीओ बांसगांव को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें