फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेट्रोल लेने गए युवक से पंप कर्मियों की मारपीट, CCTV में कैद हुई पिटाई-भीम आर्मी ने थाने में दी तहरीर

Wed, 24 Jun 2026 05:24 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

ग्राम पंचायत हाता बेला हरैया के बिचअऊपुर निवासी विकास सहानी मंगलवार की शाम बृजमनगंज के उस्का रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा। युवक के आगे बारी-बारी से चार बाइक में पेट्रोल डालने के बाद विकास की बारी आई तो उसने पेट्रोल पंप कर्मी से स्क्रीन पर शून्य करने के बाद पेट्रोल डालने की बात कही। 
विज्ञापन
मारपीट का वायरल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के उस्का रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात आठ बजे बाइक में पेट्रोल लेने पहुंचे युवक से मारपीट करने का आरोप है। आरोप है कि युवक के मीटर शून्य कर पेट्रोल देने की बात पर पेट्रोल पंप कर्मी भड़क गए और युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत हाता बेला हरैया के बिचअऊपुर निवासी विकास सहानी मंगलवार की शाम बृजमनगंज के उस्का रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा।

युवक के आगे बारी-बारी से चार बाइक में पेट्रोल डालने के बाद विकास की बारी आई तो उसने पेट्रोल पंप कर्मी से स्क्रीन पर शून्य करने के बाद पेट्रोल डालने की बात कही। आरोप है कि इससे पेट्रोल कर्मी भड़क गए और बोले कि शून्य नहीं होगा। अब तुम्हे पेट्रोल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

युवक ने पेट्रोल न देने के कारण के बारे पूछा तो पेट्रोल पंप कर्मी ने धक्का दिया। तब तक अन्य पंप कर्मी भी पहुंच कर युवक से मारपीट करने लगे। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। रात में 10 बजे युवक से मारपीट के विरोध में भीम आर्मी के जिला महासचिव कन्हैया गौतम व जिला महामंत्री ने कमलेश कुमार ने पेट्रोल पंप पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाया।

बुधवार को पीड़ित के साथ थाने में तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी के पदाधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर आये दिन उपभोक्ताओं से नोकझोंक होता रहता है। पंप पर तैनात कर्मचारी मनमानी रवैया अपनाते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मिली तहरीर व वीडियो फुटेज की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें