फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीजल का रुपया मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी की पिटाई

Sun, 19 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल का रुपया मांगना कर्मचारी को महंगा पड़ गया। स्कॉर्पियो सवार मनबढ़ों ने भुगतान मांगने पर कर्मचारी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के पीडिया बाजार निवासी अशोक यादव बाघागाड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी हैं। शुक्रवार को स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे और ड्रम में डीजल भरवाया, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये हुई। जब कर्मचारी ने डीजल का रुपया मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस ने आरोपी अनिल यादव, सुनील यादव और अरविंद यादव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें