फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत बरकरार...गैलन लेकर लोगों ने लगाई लाइन- घंटो करते रहे इंतजार

Sat, 23 May 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर गैलन लेकर अपनी बारी का इंतजार करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी किल्लत बरकरार रही। पंपों पर पेट्रोल-डीजल जल्दी समाप्त हो गए। कई जगहों पर गैलन लेकर लोगों ने लाइन लगाया। पादरी बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर सादा पेट्रोल समाप्त होने से स्पीड दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे के आसपास पादरी बाजार पेट्रोल पंप पर वाहनों लाइन लगी हुई थी। यहां सादा तेल नहीं था। लोगों को स्पीड तेल दिया जा रहा था। लोग मजबूरी में स्पीड तेल ले रहे थे हालांकि तेल लेने की सीमा नहीं रखी गई थी। वाहन चालक मिथिलेश ने बताया कि स्पीड तेल ही सही कम से कम मिल तो गया।

वहीं चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल नहीं था। वहीं मोहद्दीपुर स्थित पंप पर तेल नहीं था। दोपहर में तेल आने पर लोगों को शाम तक दिया गया। इसके साथ ही टाउन हॉल स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ रही।

वहीं, काली मंदिर स्थित पंप पर दोपहर बाद तेल समाप्त हो गया। यहां तेल के इंतजार में खड़े सौरभ तिवारी ने कहा कि तेल के लिए खड़े हैं। टैंकर आने पर लगभग साढ़े चार बजे के बाद तेल का वितरण शुरू किया गया। वहीं रेल म्यूजियम स्थित पेट्रोल पंप पर शाम को वाहनों की कतार देखने को मिली।
विज्ञापन

लोग गैलन लेकर डीजल लेने के लिए लाइन लगाए हुए थे। इसके साथ ही गीतावाटिका, मेडिकल काॅलेज, बेतियाहाता, रुस्तमपुर सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिली।

पेट्रोल-डीजल की दिक्कत बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को कम रही। लगभग 130 टैंकर जिले में मंगाए गए हैं। पंप पर तेल समाप्त होते ही टैंकर पहुंच जा रहा है। लोगों को परेशानी नहीं होगी: रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें