गोरखपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। गाजीपुर और बलिया रूट पर कुल 160 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना है। इनमें गाजीपुर रूट पर 100 और बलिया रूट पर 60 बसें संचालित की जाएंगी। परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पालियों में प्रस्तावित है।
गोरखपुर में करीब 1.49 लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा देने का अनुमान है। इसके अलावा करीब 90 हजार अभ्यर्थी गोरखपुर से दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। ऐसे में रोडवेज की ओर से अभ्यर्थियों की संख्या और जरूरत के अनुसार बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें आवागमन में परेशानी न हो। संवाद