इस ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में चार नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर सांसद रवि किशन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में आयोजित होने वाली इस पदयात्रा के जरिये संविधान की हत्या करने की कोशिश करने वालों और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ जनता तक संदेश पहुंचाया जाएगा। यह पदयात्रा देश और राष्ट्रीय एकता के लिए होगी। इसे भव्य बनाया जाएगा। जनता संविधान की हत्या की कोशिश करने वालों को जवाब देगी।
#WATCH | Gorakhpur, Uttar Pradesh: On the 'Loktantra Bachao, Arajakta Hatao' march, BJP MP Ravi Kishan says, "...There will be a very grand foot march here, and for all those who have attempted to murder the Constitution, a message will go out to the public about how these people are spreading anarchy... This foot march will be for India, it will be for the unity of the nation..."
15 से 20 जिलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे
सांसद ने कहा कि 15 से 20 जिलों के हजारों कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस प्रकार रिजिम चेंज और दंगे फैलाने की कोशिश कर रहा है, उसपर इस पदयात्रा में बात होगी। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य देश की एकता का संदेश देना है। देश विरोधी ताकताें के खिलाफ यह पदयात्रा नजीर बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश की सामाजिक एकता को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं।
इस ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल हैं।