मैत्रीपुरम मोहल्ले में नाला संघर्ष समिति की बैठक में मौजूद लोग।
मैत्रीपुरम में हुई गोड़धोइया नाला संघर्ष समिति की आपात बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोड़धोइया नाला संघर्ष समिति की आपात बैठक रविवार को मैत्रीपुरम मोहल्ले में हुई। इसमें वर्तमान परिस्थितियों की चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया कि अगर मुख्यमंत्री के 12 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल के समक्ष दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं होगा, तब हम लोग अपने मकान अथवा जमीन का रजिस्ट्री भी नहीं करेंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ उपाध्याय की मौजूदगी में हुई बैठक में लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि नाला सुंदरीकरण के दौरान कम से कम लोगों का मकान टूटेगा, लेकिन अभी जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार लोगों को बहुत लाभ नहीं मिलने वाला है। बैठक में अफसरों के रवैया पर भी नाराजगी जताई गई। लोगों ने कहा कि वे अपनी जमीन या मकान की जबरन रजिस्ट्री नहीं करेंगे।