फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहजनवां रेलवे स्टेशन पर रुकेगी ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस

विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने   रेलवे स्टेशन सहजनवां पर ग्वालियर बरौनी ट्रेन के ठहराव का  उद्घाटन किया इस प
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र है सहजनवां, यहां ट्रेनों का ठहराव जरूरी : सांसद
विज्ञापन

ट्रेन के ठहराव का रवि किशन ने किया उद्घाटन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए सहजनवां स्टेशन पर ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। रविवार को सहजनवां स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद रवि किशन ने कहा कि सहजनवां औद्योगिक क्षेत्र बन गया है। इस स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव से आम आदमी के अलावा कामगारों को काफी सुविधा होगी।
ग्वालियर से चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस सहजनवां स्टेशन पर 01.43 बजे पहुंचकर 01.45 बजे छूटेगी। सांसद रवि किशन ने कहा कि पूर्वांचल में रेल सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। गोरखपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन बन रही है। कई अन्य सुविधाएं भी बढ़ी हैं। अब सहजनवां स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस तथा पीपीगंज और कैंपियरगंज स्टेशनों पर 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति मिलने से आम लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, विधायक विपिन सिंह, पूर्व विधायक जीएम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन विक्रम कुमार, स्टेशन निदेशक गोरखपुर जेपी सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम विनीत कुमार एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें