फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली रोशनी ने चौंकाया: नौका विहार पर 15 मिनट तक आसमान में दिखा रहस्यमयी नजारा, रोशनियां देख घबराए लोग

Sat, 29 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शाम 7:30 बजे जैसे ही यह चमकती लाइटें दिखीं। रामगढ़ताल रिंग रोड और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग हैरान हो उठे। कई लोगों ने मोबाइल पर वीडियो बना लिया। कुछ राहगीरों ने अंदेशा जताया कि यह ड्रोन शो हो सकता है, जबकि कुछ लोगों को यह सेटेलाइट की शृंखला (सेटेलाइट ट्रेल) जैसा लगा।
विज्ञापन
आकाश में दिखती नीली रोशनी - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल और पारिजात नर्सरी बीच शुक्रवार शाम आसमान में नीली रोशनियां देख लोग घबरा गए। करीब 25-30 नीली चमकती लाइटें कतार बनाकर आसमान में धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहीं। करीब 15 मिनट तक यह रोशनियां एक सी गति और दिशा में चलती रहीं। अचानक ताल की ओर बढ़ते हुए गायब हो गईं।
विज्ञापन

शाम 7:30 बजे जैसे ही यह चमकती लाइटें दिखीं। रामगढ़ताल रिंग रोड और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग हैरान हो उठे। कई लोगों ने मोबाइल पर वीडियो बना लिया। कुछ राहगीरों ने अंदेशा जताया कि यह ड्रोन शो हो सकता है, जबकि कुछ लोगों को यह सेटेलाइट की शृंखला (सेटेलाइट ट्रेल) जैसा लगा।

पारिजात नर्सरी के पास रहने वाले रजनीश ने बताया कि लाइटों की गति एक समान और धीमी थी। मानो एक साथ कई ड्रोन उड़ रहे हों, लेकिन किसी तरह की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। इन लाइटों की वास्तविक प्रकृति को लेकर स्थानीय लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है।
विज्ञापन

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने या किसी भी शो की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं इस संबंध में थानाप्रभारी संजय मिश्रा ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें