उत्तर प्रदेश के मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोरखनाथ मंदिर में अफरा तफरी मच गई। मंदिर में मौजूद हर एक शख्स उनका हाल जानने के लिए परेशान हो उठा। लोगों ने तब राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला की इस घटना में कोई हताहत नहीं है।
गोरखनाथ मंदिर सचिव द्वारिका तिवारी ने कहा कि बाबा गोरखनाथ की कृपा हमेशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर रहती है। ऐसे में उनके ऊपर आने वाली हर विपदा पहले ही अपना रास्ता मोड़ लेती है। योगी आदित्यनाथ लोगों के कल्याण के लिए काम करते हैं, लाखों लोगों की दुआओं को वो अपने साथ लेकर चलते हैं। ऐसे में कोई भी उनका बाल बांका नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ बाबा के आशीर्वाद से वे बिल्कुल सुरक्षित हैं। उनकी गाड़ी में हल्की खिरोच आई है।
गौरतलब है कि मथुरा के बरसाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जब वे राधारानी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है।
लड्डू होली के अवसर मुख्यमंत्री योगी आज बरसाना में है। वो यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने सबसे पहले बरसाना के ब्रह्माचंल पर्वत पर स्थित राधारानी मंदिर में दर्शन कर लाडलीजी की आशीर्वाद लिया। इसके बाद रंगोत्सव में शामिल होने को रवाना हो गए।