गोरखपुर के डीएम कार्यालय में लॉकडाउन प्रभावित लोगों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां फोन कर आप जरूरत के सामनों को आसानी से घर तक मंगा सकते हैं। लेकिन कुछ नासमझों के फोन से वहां से कर्मचारी भी परेशान हो जा रहे हैं। दूर दराज से फोन कर लोग बच्चों के लिए डायपर, बाथरूम में लगे गीजर को बनवाने समेत अन्य जरूरतों के लिए फोन कर रहे हैं। ऐसे में फोन उठाने वाले कर्मचारी भी परेशान हो जा है कि समस्य दूर करें या फोन पर जवाब क्या दें।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में सुबह से रात तक तीन शिफ्ट में अलग अलग कर्मचारियों की तैनाती की गई है। शिप्टवार तीन अधिकारियों की तैनातीय की गई है। पहले दिन बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे वाली शिप्ट में लगातार लोगों ने फोन कर अपनी समस्याएं गिनाई दोपहर 1: 30 बजे तक करीब 55 लोगों ने फोन कर अपनी जरूरत के सामनों की सूची दी थी। इनमें कुछ फोन बेहद हैरत करने वाले थे। जैसे दोपहर 12 बजे तरीब गुजरात के नंबर से फोन आया।
महिला ने फोन पर ही अपने बेटे के लिए डायपर लाने की मांग की दी। उनसे बताया गया कि उनका फोन गोरखपुर लग गया है तब जाकर फोन कटा। थोड़ी देर बाद शहर के ही एक शख्स ने फोन कर घर के गीजर खराब होने की बात बताई। उन्होंने उसे सही करवाने के अनुरोध किया।
विज्ञापन
वैसे ही एक फोन टीवी बनवाने के लिए आया। फोन करने वाले ने कहा कि टीवी खराब हो गई है लॉक डाउन में बाहर निकलना मना है टीवी बन जाती तो न्यूज देखते रहते। उनका नाम पता नोट कर समस्या दूर कराने का अश्वासन दिया गया।
साथ में बताया गया कि अगर राशन, खाद्य, दुग्ध , स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो तो वह अवश्य बताएं, उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। पादरी बाजार से एक फोन पर गाय के लिए भूसा की डिमांड की गई। उन्हें कृषि विभाग के अधिकारियों का फोन नंबर दिया गया।
डीएम दफ्तर में बनाए गए कंट्रोल रूम मे ट्रांसफार्मर जलने और उसे ठीक करवाने के लिए फोन आया। बड़हलगंज डेरवां गांव के प्रधान विवेक सिंह ने 10 केवीए ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना दी। इसके अलावा सहजनवां जोगिया गांव से 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना दी गई। उन्हें उनके क्षेत्र के अधिशासी अभियंता के नंबर दे दिया गया।
इन इलाकों से आया फोन
फोन करने वाले में अधिकतर लोग, राजेंद्र नगर, घोषीपुरवा, झिंगिया दावा, तारामंडल, गोरखनाथ, जगन्नाथपुर, बक्शीपुर, गोला बाजार, पिपराइच, दिव्यनगर, भेड़ियागढ़, असुरनल समेत अन्य इलाकों से फोन किया गया।
कंट्रोल रूम के महत्व को समझें, आपकी गलती दूसरों को पड़ सकती है भारी
कोरोना वायरसस के प्रभाव से बचाव के लिए पीएम मोदी ने पूरे देश में संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की थी। इसका मतलब है कि आप घर में ही रहेंगे। आपकी जरूरत, जैसे, ्खाद्य सामग्री, दवा, स्वास्थ्य, दुग्ध, सब्जी, फल, समेत अन्य जरूरी सामानों के लिए कंट्रोल रूम में फोन करने पर आपकी मदद की जाएगी।
यह सिलसिला पूरे 19 दिन चलेगा। अगर भूलवस किसी ने इन नंबरों पर फोन किया तो यकीन मानिये आपके बचकाने हरतक की वजह से जरूरतमंदों के काफी झेलना पड़ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।