फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस संकट : कंंट्रोल रूम में दो दिन में 311 उपभोक्ताओं ने शिकायत

Mon, 16 Mar 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ई-डिस्टि्रक्ट में रसोई गैस सिलिंडर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बने कंट्रोल रूम में पूरे दिन लोग शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। दो दिनों में 311 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें ज्यादातर लोगों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराय गया। सिलिंडर मिलने के बाद कुछ उपभोक्ताओं ने दोबारा फोन करके धन्यवाद भी जताया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए बार-बार प्रयास करने के बाद भी नंबर नहीं लग पा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं का नंबर लग जाने के बाद भी मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंचने से सिलेंडर लेने में कठिनाई बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें