गोरखपुर। परिवहन निगम की ओर से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिल रही है। नई सेवा के तहत वाराणसी, अयोध्या, सोनौली, ठूठीबारी और पडरौना के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। चार्जिंग स्टेशन का कार्य अधूरा होने से केवल 10 इलेक्ट्रिक बसें ही संचालित हो रही हैं।
टू बाय टू इलेक्ट्रिक बस का गोरखपुर से वाराणसी का किराया 454 रुपये तय किया गया है। वहीं टू बाय थ्री श्रेणी का किराया भी करीब 520 रुपये रखा गया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि कुल 20 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। फिलहाल चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूरा न होने के कारण 10 बसों का संचालन शुरू किया गया है। जल्द ही दस और बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसका किराया भी तय कर लिया गया है।