पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग
बाइक को बचाने में अनियंत्रित हो गई थी कार
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर बिहरा गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर में बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर बगल खड़ी कार से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। कार सवार दो लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गोरखपुर निवासी सुशील तिवारी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में तैनात हैं। बृहस्पतिवार को उनके पुत्र सुयेश तिवारी दोस्त योगेंद्र वाजपेयी के साथ कार से प्रयागराज जा रहे थे। दोपहर तीन बजे हर्रैया थानाक्षेत्र के बिहरा गांव के जगाऊ पुरवा के पास जेब्रा क्रॉसिंग पर कार के सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उसके बाद खड़ी कार से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। कार सवार सुयेश तिवारी और योगेंद्र बाजपेयी गंभीर रूप से घायल हो गए। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।